इब्राहिम को किस पर आया गुस्सा?
दरअसल, इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता एक महिला पर नाराज होते हउए नजर आ रहे हैं। मैक्स ऑफ इंडिया नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इब्राहिम का एक वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप में उन्हें एक महिला के साथ सीरियस होकर बात करते हुए देखा जा सकता है। महिला उन्हें शांत रहने का इशारा करती है। फिर लिफ्ट में जाने लगती है, तभी इब्राहिम भी उनके पीछे चल पड़ते हैं।
क्या इब्राहिम ने महिला से की बहस?
इस वीडियो में इब्राहिम अली खान गुस्से में दिख रहे हैं। वहां, खुशी कपूर भी मौजूद हैं, जो हंस रही हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, “इब्राहिम अली खान के एंग्री मूड ने सभी को उत्सुक कर दिया है। उन्हें इतना गुस्सा किस बात ने दिलाया? देखिए कैसे स्टार की तीखी प्रतिक्रिया ने खुशी कपूर को स्तब्ध और हैरान कर दिया।पारिवारिक ड्रामे से लेकर निजी पलों तक, हम सभी सोच रहे हैं कि इब्राहिम को क्या हुआ? क्या कोई बहस हुई या कुछ और? आइए इब्राहिम के गुस्से के पीछे के रहस्य में गोता लगाते हैं और देखते हैं कि इस अप्रत्याशित मुठभेड़ में क्या सामने आता है।”