देशभर के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को टोल टैक्स को लेकर एक योजना शुरू की जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने FASTag को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने टोल टैक्स को लेकर बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है। अब निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का FASTag आधारित वार्षिक पास जारी किया जाएगा।
आइए जानते हैं इसके क्या फायदे होंगे….
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार 18 जून को बड़ा ऐलान किया है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।एक्टिवेशन की तारीख से एक वर्ष या 200 यात्राओं तक के लिए वैध – जो भी पहले हो – यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
माना जा रहा है कि नई टोल नीति में टोल बूथ खत्म किए जा सकते हैं। इनकी जगह प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स काटा जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसा करने से टोल बूथ पर लगने वाली लंबी लाइनें खत्म हो जाएंगी। साथ ही लोगों को काफी समय बचेगा। टोल टैक्स में आम नागरिकों को भी छूट मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि टोल टैक्स के लिए रिचार्ज कराने पर भी छूट मिल सकती है। नई पॉलिसी में महज 3000 रुपये में पूरे साल के लिए टोल टैक्स से राहत मिलने के भी संकेत हैं।
