भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। शुक्रवार 28 सितंबर को मुंबई में हुई वार्षिक आमसभा में चुनाव अधिकारी ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस बैठक के बाद अब भारतीय क्रिकेट की कमान नए हाथों में चली गई है।
इस बार BCCI के अध्यक्ष के पद पर पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को चुना गया है। उपाध्यक्ष के रूप में राजीव शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है. इसके अलावा प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव और ए. रघुराम भाट को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नई कार्यकारिणी अगले कार्यकाल के लिए भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी अहम फैसले लेगी और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट्स की नीतियों पर काम करेगी।
मिथुन मिन्हास ने 157 फर्स्ट क्वलास मैच में 9714 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज है. 91 टी-20 मैच में उन्होंने 1170 रन बनाए थे. साल 1997/98 में डेब्यू करने वाले मन्हास, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के वर्चस्व वाले दौर में दिल्ली के लिए एक मध्यक्रम बल्लेबाज़ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। फिर भी, उन्होंने दिल्ली का शानदार नेतृत्व किया और 2007-08 में उन्हें रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया।
