By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rudrakshaawaz.comrudrakshaawaz.comrudrakshaawaz.com
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • गैजेट
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश बजट
  • लेख
  • सरकारी योजनाएं
Reading: दुबई में भारत का बजा डंका, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rudrakshaawaz.comrudrakshaawaz.com
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • गैजेट
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश बजट
  • लेख
  • सरकारी योजनाएं
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rudrakshaawaz.com > Blog > खेल > दुबई में भारत का बजा डंका, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
खेल

दुबई में भारत का बजा डंका, न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

admin
Last updated: 2025/03/09 at 5:01 PM
admin 3 months ago
Share
SHARE

दुबई(रुद्राक्ष आवाज)। भारत ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 12 साल बाद जीता। भारतीय टीम 12 साल बाद वनडे का आईसीसी खिताब जीती। भारतीय टीम 3 आईसीसी टूर्नामेंट 2-2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। वह वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2-2 बार जीती है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। यह तीसरा मौका है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीती थी। 2002 में संयुक्त विजेता रही थी।

दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए। भारत ने 252 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर 1 ओवर पहले हासिल किया। कप्तान रोहित शर्मा को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। रोहित शर्मा का यह 9वां आईसीसी फाइनल था। उन्होंने पहली बार इसे विशेष मैच में अर्धशतक जड़ा।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए। नाथन स्मिथ बगैर खाता खोले नाबाद रहे

You Might Also Like

चैंपियन बेटियों की वतन वापसी… U19 Women’s T20 World Cup 2025 जीतने के बाद एयरपोर्ट पर क्या बोले खिलाड़ी?

Suryakumar Yadav और Sanju Samson को भारतीय दिग्गज ने दी बड़े काम की सलाह, अब खराब फॉर्म होगा छूमंतर

Virat Kohli तोड़ेंगे क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड! नागपुर का ये मैदान बनेगा गवाह

admin March 9, 2025 March 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : मिथिलेश कुमार
Next Article शाहजहांपुर में संगीनों के साये में निकला लाट साहब’ का जुलूस, होरियारों ने मारे जूते
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

“रुद्राक्ष आवाज़” एक समाचार पोर्टल है जो निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचारों को जनता तक पहुँचाने का प्रयास करता है। यह प्लेटफ़ॉर्म राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, खेल…Read More

Contact Us

दुर्गेश कुमार मिश्रा
चेयरमैन/संपादक
रुद्राक्ष आवाज

पता – बृज बिहार कॉलोनी, शाहजहांपुर(242001)
Mob. 8858045588
Email id – rudrakshaawaj@gmail.com

Place Your Ads Here

rudrakshaawaz.comrudrakshaawaz.com
© All Rights Reserved Rudraksh Aawaz | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?