खेल विशेष। भारतीय टीम ने रविवार (28 सितंबर 2025) की रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता। बाद में प्रजेंटेशन सेरेमनी में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने विनर मेडल लेने से भी मना कर दिया। तिलक वर्मा, कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा ने ही ट्रॉफियां ली, लेकिन मोहसिन नकवी से नहीं। प्रेजेंटर साइमन डल ने कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात पुरस्कार नहीं लेगी।
फाइनल से पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो खिलाड़ी नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष, अपने देश के गृह मंत्री हैं। वह भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं।
