शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर, ग्रैंड मास्टर डॉ पुनीत ‘मनीषी’ के नेतृत्व में शाहजहांपुर से डॉ. पुनीत मनीषी के साथ छः छात्राओं ने व लखनऊ से दो छात्र व दो छात्राओं ने 2025 इंटरनेशनल ओपन कुकीवान कप का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के मध्य कुकीवान नॉर्थ ब्रांच जिसका सपोर्ट कोरियन कल्चर सोसाइटी के द्वारा हुआ और प्रतियोगिता कराने की मान्यता कुकीवान साउथ कोरिया व स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया मिलने के बाद सबके निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया के एंबेसडर एच. ई. स्वांग हो, स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल सत्यजीत, चेयरमैन, कुकीवान डॉ. जोसफ लिम 9 डान ग्रैंडमास्टर व मास्टर गैरी हॉल, हाई प्रारमेंस डायरेक्ट, इंस्पायर इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट ने शाहजहांपुर व लखनऊ सभी बच्चों ने अपने-अपने वर्ग एवं अन्य स्तर पर विजई सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनकर पुरस्कृत किया। इस चैंपियनशिप में भारत, कोरिया, जापान, फिलिपींस, नेपाल पांच देशों से लगभग 1200 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केंद्र कोरिया से आई हुई कुकीवन डेमोंसट्रेशन टीम थी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद शाहजहांपुर से भारत की ओर से सबसे छोटे खिलाड़ी के रूप में अविका श्रीवास्तव मनीषी ने प्रतियोगिता में भाग कर भारत का खाता सबसे पहले खोलते हुए गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा। प्रतियोगिता में डॉ. पुनीत मनीषी व किरन ने सिल्वर मेडल, निशा, अलकमा, खुशबू ने ब्रांच मेडल जीत जनपद का नाम विश्व पटेल पर अंकित किया। वही लखनऊ से अमन कुशवाहा ने क्योगी में गोल्ड व पुमूसे में ब्रांच, स्पीड किकिंग में सिल्वर, पावर पंच में सिल्वर, आदित्य वर्मा ने सिल्वर, योगिता पांडेय ने गोल्ड मेडल साथ ही सैनिक स्कूल लखनऊ की अनुज्ञा द्विवेदी ने चार पदक विभिन्न वर्गों में जीते।
सभी विजय खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर सबसे पहले स्टेशन पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने ढोल बजाते हुए माला पहनकर स्वागत किया। आगे बढ़ते हुए अंटा चौराहे पर तहब्बर अली, नीलोफर, अकरम अली, मुनावर अली, रिफाकत अली, तसव्वुर अली, शहरोस, फाजिल के साथ अन्य लोगों ने स्वागत किया उसके बाद रोशनगंज पहुंचने पर सभी विजय खिलाड़ियों का स्वागत वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद प्रमिल, ओंकार मनीषी, सर्वेश रस्तोगी, डॉ विकास पांडे, धर्मेद्र, अब्दुल्ला, रितिक, अजय सिंह भंडारी, गौरव भंडारी, जतिन, विद्या, उर्वशी श्रीवास्तव, नदीम, सैफ, संदीप, विषय, विवेक के साथ तमाम अभिभावकों ने खिलाड़ियों का स्वागत ढोल के साथ माला पहनाकर जोरदार तरीके से किया।
