दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार इन आतंकियों के तार ISI और आतंकी शहजाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस फिलहाल इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आतंकी उत्तर भारत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्पेशल सेल ने इन आतंकियों को एमपी, उत्तर प्रदेश और पंजाब से गिरफ्तार किया है। शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक नामी गैंगस्टर भी है।लॉरेंश बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने शहजाद भट्टी से ही अपनी जान को खतरा बताया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस इन आतंकियों से इसी महीने दिल्ली में हुए धमाके को लेकर भी पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस को शक है कि इन आतंकियों का भी दिल्ली आतंकी हमले से कोई संबंध हो सकता है।
