शाहजहांपुर। सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने अपने नोडल जनपद शाहजहांपुर के विकास संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद को पत्र लिखा है। आज डीआरएम मुरादाबाद के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के प्रतिनिधि के तौर पर आर.एल.मौर्य तथा मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रोमी आनंद ने निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर डीआरएम मुरादाबाद को सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया के पत्र को सौंपा। सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने डीआरएम मुरादाबाद को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद शाहजहांपुर के नगर क्षेत्र शाहजहांपुर में इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग से सीतापुर रोड पर करते हुए बहादुरपुरा, बिजलीपूरा, हयातपुरा होते हुए मघईटोला तक निष्प्रयोज्य रेलवे लाइन के उपयोग किए जाने हेतु मेरे द्वारा कई बार पत्र लिखा गया है और इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाया गया। किंतु अभी तक इस पर निर्णय नहीं हो सका है यदि इस भूमि पर नगर निगम को रिंग रोड बनाने की अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया जाए। तो नगर क्षेत्र में होने वाले जाम से जनता को निजात मिल जाएगी तथा इस निष्प्रयोज्य रेलवे लाइन जिस पर पूरी तरह से अतिक्रमण हो गया है वह भी हट जाएगा और रेलवे की जगह भी सुरक्षित हो जाएगी। साथ ही सांसद मिथिलेश कुमार ने डीआरएम मुरादाबाद को अवगत कराया कि उनके नोडल जनपद शाहजहांपुर के नगर क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा की बाउंड्री वाल के पास से अनूप हॉस्पिटल के पीछे तक जल निकासी हेतु नाला बना है जो विगत 10 दिनों से बंद है। जिस कारण जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त है पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। अतः जनहित में जल निकासी एवं रेलवे ट्रैक को सुरक्षा हेतु नगर निगम को आदेशित किया जाए। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने डीआरएम मुरादाबाद को अवगत कराया कि शाहजहांपुर नगर क्षेत्र में आवागमन की समस्या के निदान हेतु नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड से तेल टंकी तक स्मार्ट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। किंतु रेल यात्रियों और नगर क्षेत्र की जनता के हित में निर्माणाधीन सड़क को तेल टंकी से सूर्या होटल के सामने रेलवे के द्वितीय प्रवेश द्वार से माल गोदाम रोड होते हुए सुभाष नगर स्मार्ट सड़क तक निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। जिसके मात्र दो विकल्प हैं। पहला या तो उपरोक्त सड़क को रेलवे स्वयं निर्माण करें दूसरा विकल्प रेलवे नगर निगम को निर्माण करने की अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करें। इस सड़क के निर्माण से नगर वासियों और रेल यात्रियों को भविष्य में अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही पत्र के माध्यम से डीआरएम मुरादाबाद को अवगत कराया की तिलहर निगोही मार्ग पर रेलवे लाइन गेट संख्या 334 पर ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण ना हो तब तक वैकल्पिक रूप से निकलने के लिए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 335 को चालू कर दिया जाए जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो।
